| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 📰 श्री सहस्त्रबाहु की भव्य अष्टधातु प्रतिमा चिचोली में होगी स्थापित

सुरेन्द्र बावने, बैतूल जन जन की आवाज न्यूज़ 24

चिचोली। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के चिचोली नगर में राजराजेश्वर भगवान श्री सहस्त्रबाहु की भव्य एवं विशाल आदमकद अष्टधातु प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा की स्थापना श्री सहस्त्रबाहु जय स्तंभ चौक, चिचोली में प्रस्तावित है।


प्रतिमा स्थापना को लेकर नगर के संगठन साथियों एवं समाजबंधुओं द्वारा धन संग्रह अभियान चलाया जा रहा है। नगर के श्री सहस्त्रबाहु वंशज अपने परिजनों की स्मृति में तन-मन-धन से सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

प्रतिमा स्थापना अभियान में संयोजक जितेंद्र सूर्यवंशी (जित्तू पटेल), राष्ट्रीय कलचुरी एकता मंच प्रदेश संगठन मंत्री, तथा धन संग्रह समिति अध्यक्ष आशुतोष बाली मालवी सहित विकासखंड अध्यक्ष राजकुमार मालवीय, उपाध्यक्ष संजू जायसवाल, जिला कलार समाज अध्यक्ष मनोज आर्या, संरक्षक राजेंद्र जायसवाल, सुभाष मालवीय, नरेंद्र आर्य, सुबोध जायसवाल, महेंद्र आर्य, अजय आर्य, नरेंद्र टाले, महेंद्र बोस, राजेश आर्य, मुकेश मालवीय, अशोक वैद, अजीत माचीवार, सचिन राय, भूपेंद्र आर्य एवं अनिल भुसारी सहित अनेक समाजबंधु सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।


आयोजकों के अनुसार श्री सहस्त्रबाहु जयंती के अवसर पर प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम को भव्य प्रांतीय आयोजन का स्वरूप दिया जाएगा। इसमें देश-प्रदेश के संगठन पदाधिकारी, सामाजिक बंधु एवं बैतूल जिले के समाजजन शामिल होंगे।


इसके साथ ही पूरे विकासखंड एवं बैतूल जिले में श्री सहस्त्रबाहु प्रतिमा स्थापना से जुड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। चिचोली नगर में “श्री सहस्त्रबाहु महालोक” के नाम से भव्य मंगल भवन बनाने की कार्ययोजना पर भी कार्य किया जा रहा है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज